सितार वादक पंडित रविशंकर का आखिरी वीडियो वायरल, ऑक्सीजन ट्यूब लगाकर दी थी परफॉर्मेंस

वीडियो डेस्क। दुनिया के सबसे मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। विश्व संगीत का गॉडफादर कहलाने वाले पंडित रविशंकर अपनी आखिरी परफॉर्मेंस में ऑक्सीजन ट्यूब लगा कर देते दिख रहे हैं।    Twitter पर ये वीडियो  @Shivanandjee नाम से पेज पर शेयर हुआ है। आपको बता दें मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर का जन्म 7 अप्रैल 1920 को वाराणसी के एक बंगाली परिवार में हुआ था। 18 साल की उम्र में रविशंकर के मन सितार के तार से जुड़े और फिर वे सितार की दुनिया के जादूगर बन गए। भारत से बाहर पं. रविशंकर ने 1954 में अपना पहला स्टेज शो सोवियत यूनियन में पेश किया था। 1960 में बीटल्स के जॉर्ज हैरीसन के साथ भी उन्होंने दुनिया को अपना दीवाना बनाया था। उन्‍होंने कई फिल्‍मों में भी संगीत दिया था। इसमें सत्यजीत रे की फिल्‍म अपू त्रयी और गुलजार की फिल्‍म मीरा शामिल हैं।  11 दिसंबर साल 2012 को  उनका अमेरिका में निधन हो गया था।

/ Updated: Jun 21 2021, 07:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email