Video: PM के लिए दीवानगी...2000KM की पैदल यात्रा कर रहा किसान, प्रधानमंत्री से मिलकर बोलना चाहता है ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सिंतबर 2022 को जन्मदिन है। ऐसे में उनका एक फैन उन्हें विश करने के लिए आंध्र प्रदेश से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहा है। 2000 किमी का पैदल सफर तय कर नरहरि 17 सिंतबर को दिल्ली पहुंचना चाहते हैं 

/ Updated: Aug 09 2022, 09:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए उनका एक फैन 2000 किमी की पैदल यात्रा कर रहा है।  आंध्र प्रदेश के बडवेल के रहने वाले पथपति नरहरि पीएम मोदी को दिल्ली पहुंचकर उन्हें उनके आवास पर बधाई देना चाहते हैं। पथपति नरहरि ने अपनी यात्रा 17 जुलाई 2022 से शुरू की है उनकी कोशिश है कि वे 2 महीने में 17 सितंबर 2022 को वे नई दिल्ली पहुंच जाएं। पथपति नरहरि हर रोज पैदल 35 से 45 किमी की यात्रा करते हैं। उनके हाथों में पीएम मोदी की एक तख्ती भी मिल जाएगी। ऐसे में वे जहां जिस गांव या कस्बे से गुजरते हैं रास्ते में भाजपा या आरएसएस के कार्यकर्ता उनके भोजन और रहने की व्यवस्था करते हैं। लेकिन जहां कोई व्यवस्था नहीं होती है वे वहां किसी मंदिर या फिर पेट्रोल पंप की शरण लेते हैं। नरहरि अभी तक महाराष्ट्र के हिंगनघाट को पार कर चुके हैं।