भगवा विवाद: साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर तंज, उपनाम में गांधी हटाकर फिरोज लगाएं

साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका गांधी पर हमला

/ Updated: Dec 31 2019, 03:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भगवा वस्त्र को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'नकली गांधी' भगवा नहीं समझ सकते हैं। साध्वी ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदलकर 'फिरोज प्रियंका' कर लेना चाहिए। बता दें  प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने का बयान दिया है। उस बयान पर यूपी पुलिस अमल कर रही है। इसके चलते बेगुनाह लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया होगा।उन्होंने कहा था कि योगी केसरिया वस्त्र धारण करते हैं तो उसका मूल्य भी समझें। यहां तक कहा कि योगी आदित्यनाथ धर्म धारण करना सीखें। भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है, जो बदला लेना व हिंसा नहीं सिखाता।