राजपथ पर 'नारी शक्ति', सीमा नाग, तानिया और मीना चौधरी ने किया शौर्य का प्रदर्शन

आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर 90 मिनट की परेड निकाली गई। भारत ने दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर 90 मिनट की परेड निकाली गई। भारत ने दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं, इस बार राजपथ पर महिला शक्ति का प्रदर्शन भी देखने को मिला। सिग्नल कोर में कैप्टन तानिया शेरगिल ने जहां कोर ऑफ सिग्नल की टुकड़ी की अगुवाई की। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की शाखा रैपिड एक्शन फोर्स की इंस्पेक्टर सीमा नाग और सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल मीना चौधरी ने भी राजपथ पर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। 

कैप्टन तानिया शेरगिल
तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है। तानिया ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व किया। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर पुरुषों के टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।

इंस्पेक्टर सीमा नाग
इंस्पेक्टर सीमा नाग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की शाखा रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात हैं। सीमा नाग ने चलती हुई मोटरसाइकिल पर खडे़ होकर राष्ट्रपति को सलामी दी। इससे पहले जब सीमा नाम से राजपथ पर परेड को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होने का इंतजार कर रहे थे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं। 

हेड कांस्टेबल मीना चौधरी
हेड कांस्टेबल मीना चौधरी भी केंद्रीय रिर्जव पुलिस में तैनात हैं। हेड कांस्टेबल मीना ने हैरतअंगेज तौर पर दोनों हाथों से नौ एमएम की पिस्टल लेकर चलती बाइक पर सावधान की मुद्रा को प्रदर्शित किया। 

Related Video