प्रियंका गांधी ने कहा था पुलिस ने दिया मुझे धक्का, लेडी पुलिस ने बताई पूरी कहानी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को लखनऊ में रोके जाने पर खड़े हुए विवाद के बीच यूपी पुलिस की महिला अधिकारी सीओ, हजरतगंज अर्चना सिंह ने अपना जवाब दिया है।

/ Updated: Dec 29 2019, 01:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को लखनऊ में रोके जाने पर खड़े हुए विवाद के बीच यूपी पुलिस की महिला अधिकारी सीओ, हजरतगंज अर्चना सिंह ने अपना जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने पहले से तय रास्ते से न जाकर दूसरे रास्त पर पहुंच गईं। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके काफिले को रोकना पड़ा।सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा अफवाहपुलिस अधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का गला पकड़ना और उन्हें गिराने जैसी कुछ भ्रामक बातें प्रसारित की जा रहीं हैं जो पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ईमानदारी से अपने ड्यूटी को निभाया है।