ड्रोन से लिया गया ढहती ट्विन टावर का Video, एक धमाका और फिर धूल का गुबार

भ्रष्टाचार की नींव पर टिकी इस इमारत में 950 फ्लैट्स थे। इसके डिमोलिशन के लिए पूरी इमारत में 9640 छेद किए गए थे और  3700 किलो बारूद लगाया गया था। तेज धमाके के साथ एक साथ गिर गई पूरी बिल्डिंग। देखिए वीडियो। 

/ Updated: Aug 28 2022, 07:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 2 दिन से सुर्खियों में छाई नोएडा की ट्विन टावर अब जमींदोज हो गए हैं। एक  ब्लास्ट और पल भर में इन इमारतों को मिट्टी में मिला दिया गया। ड्रोन कैमरे से इस गिरती बिल्डिंग का वीडियो रिकोर्ड किया गया। ढहती मीनार और धूल के गुबार में पूरा नोएडा धुंधला हो गया। नोएडा के सेक्टर 93A में बने ट्विन टावर्स पर कुछ पलों में ही मलबे में तब्दील हो गए। भ्रष्टाचार की नींव पर टिकी इस इमारत में 950 फ्लैट्स थे। इसके डिमोलिशन के लिए पूरी इमारत में 9640 छेद किए गए थे और  3700 किलो बारूद लगाया गया था। तेज धमाके के साथ एक साथ गिर गई पूरी बिल्डिंग। देखिए वीडियो।