CAA के समर्थन में VHP निकाल रही थी रैली, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सुनाई देने लगी चीखें

 नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं इसके समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। ऐसी ही एक रैली सीएए के समर्थन में झारखंड में निकली। लेकिन इस रैली पर जमकर पथराव हुआ है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।सूबे के लोहरदगा जिले में विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली कर रहे थे। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने इस रैली पर पथराव कर दिया। 

/ Updated: Jan 24 2020, 01:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं इसके समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। ऐसी ही एक रैली सीएए के समर्थन में झारखंड में निकली। लेकिन इस रैली पर जमकर पथराव हुआ है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।सूबे के लोहरदगा जिले में विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली कर रहे थे। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने इस रैली पर पथराव कर दिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हिंसा और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है।बताया जा रहा है कि सीएए के समर्थन में वीएचपी और बीजेपी के रैली के बारे में लोगों को पहले से जानकारी थी। एक विशेष समुदाय के लोग इस पर हमला करने के लिए पहले से तैयारी में थे।वे लोग गलियों में जमा हो गए थे और पत्थरबाजी करने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। जैसे ही रैली उनके आसपास पहुंची विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल गया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आगजनी भी हुई है और पुलिस के वाहन भी फूंके गए हैं।