राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन को चला रही महिलाएं, रेल मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
आज के दौर में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं का बोलबाला न हो। आज की महिलाएं घर और बाहर दोनों तरफ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं।
वीडियो डेस्क। आज के दौर में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं का बोलबाला न हो। आज की महिलाएं घर और बाहर दोनों तरफ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। वर्तमान समय में हर जगह, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का पालन बेहतर ढ़ंग से कर रही है।भारतीय रेलवे ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेंगलुरु और मैसूरु के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन को सभी महिला कर्मचारियों द्वारा चलाया गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस वीडियो को शेयर किया है।