उत्तराखंड: बादल फटने से उत्तरकाशी में तबाही, ध्वस्त हुए कई मकान, सकड़ों पर सैलाब, देखें खौफनाक मंजर

वीडियो डेस्क।  मध्य भारत बारिश को तरस रहा है, जबकि उत्तर भारत और मुंबई भारी बारिश से बेहाल हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने पूरे उत्तर भारत में 21 जुलाई, जबकि पश्चिम क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि जून में सामान्य से 10% अधिक मॉनसून वर्षा हुई थी, जबकि जुलाई में अब तक मॉनसून वर्षा में 26% की कमी है। 

/ Updated: Jul 19 2021, 10:53 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  मध्य भारत बारिश को तरस रहा है, जबकि उत्तर भारत और मुंबई भारी बारिश से बेहाल हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने पूरे उत्तर भारत में 21 जुलाई, जबकि पश्चिम क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि जून में सामान्य से 10% अधिक मॉनसून वर्षा हुई थी, जबकि जुलाई में अब तक मॉनसून वर्षा में 26% की कमी है। मध्यभारत जैसे-मध्य प्रदेश बारिश को तरस रहा है, जबकि उत्तरभारत और मुंबई जैसे इलाके भारी बारिश से परेशान हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मांडो गांव में रविवार रात बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। SDRF टीम के इंचार्ज जगदंगा प्रसाद के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। यहां 17 जिलों जिनमें-उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं, के लिए भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।