मोरबी के त्रासदी का Video, मस्ती और सेल्फी के बीच यूं नदी में समाए लोग...हादसे का CCTV फुटेज

ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 लोगों की मौत हुई है। जबकि 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 117 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ब्रिज टूटने से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

/ Updated: Nov 01 2022, 09:24 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुजरात के मोरबी में हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय केबल सस्पेंशन ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। पुल झूलता हुआ दिखा दे रहा है। लोग मस्ती के मूड़ में थे और सेल्फी ले रहे थे। अचानक ही कुछ सेकेंड बाद ब्रिज टूटा और लोग नदीं में समा गए।  ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 लोगों की मौत हुई है। जबकि 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 117 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सपुल पर खड़े होकर लोग रविवार की शाम का आनंद ले रहे थे लेकिन ये कहर बन कर टूट गया।