टूटे ब्रिज पर लटके लोग, चीखें और डूबती सांसे... बेहद दर्दनाक हैं गुजरात हादसे के ये Video

हादसे के बाद कोई तैरकर बाहर आ गया तो किसी का शव तैरकर आया। पल भर में माहौल मातम में बदल गया। हादसा ब्रिज ओवरलोड होने के कारण बताया जा रहा है। गुजरात का मोरबी पुल लोगों के लिए काल बन गया। 

/ Updated: Oct 31 2022, 10:26 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम 6:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय केबल सस्पेंशन ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 लोगों की मौत हुई है। जबकि 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हैं। लोग चीखते , मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुल पर खड़े होकर लोग रविवार की शाम का आनंद ले रहे थे लेकिन ये कहर बन कर टूट गया। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया के परिवार के 12 लोगों की जान इस हादसे में चली गई है। हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टूटे ब्रिज पर लोग लटके हुए दिखाई दे रहे हैं आधा शरीर पानी में है। बताया जा रहा है कि ब्रिज पर लटके लोगों को सकुशल बचा लिया गया। हादसे के बाद कोई तैरकर बाहर आ गया तो किसी का शव तैरकर आया। पल भर में माहौल मातम में बदल गया। हादसा ब्रिज ओवरलोड होने के कारण बताया जा रहा है। लेकिन सवाल ये भी है कि लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका क्यों नहीं गया। सवाल कई हैं लेकिन जवाब जांच के बाद ही पता चलेंगे।