- Home
- States
- Other State News
- पश्चिम बंगाल: यहां टूट गए सारे कोविड प्रोटोकॉल, देखें मकर संक्रांति पर गंगासागर में जुटी अपार भीड़
)
पश्चिम बंगाल: यहां टूट गए सारे कोविड प्रोटोकॉल, देखें मकर संक्रांति पर गंगासागर में जुटी अपार भीड़
वीडियो डेस्क। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना ने इस त्यौहार की रौनक को फीका कर दिया। गंगा के घाटों पर जहां असंख्य लोग इस पर्व पर डुबकी लगाते थे वो घाट सूने दिखाई दिये। ब्रह्म मुहूर्त में ना किसी ने डुबकी लगाई ना गंगा के घाटों पर दान की परंपरा निभाई।
वीडियो डेस्क। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना ने इस त्यौहार की रौनक को फीका कर दिया। गंगा के घाटों पर जहां असंख्य लोग इस पर्व पर डुबकी लगाते थे वो घाट सूने दिखाई दिये। ब्रह्म मुहूर्त में ना किसी ने डुबकी लगाई ना गंगा के घाटों पर दान की परंपरा निभाई। लेकिन वहीं पश्चिम बंगाल के गंगासागर में गंगा स्नान के लिए 3 लाख लोग जुटे। यहां लोगों ने दान पुण्य का पर्व मनाया। पूजा आरती भी की। कहते हैं सारे तीरथ बार बार और गंगा सागर एक बार। गंगा अनेक तीर्थों को आत्मसात करते हुए समुद्र में जाकर मिलती है उस स्थान को गंगा सागर संगम कहते हैं।