राजस्थान का आईलैंड है बेणेश्वर धाम, 3 नदियों का होता है संगम...गहलोत सरकार ने दी एक और सौगात

वीडियो डेस्क। राजस्थान के बणेश्वर धाम में आज 132 करोड़ रुपये के पुल की आधारशिला रखी गई है। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। आदिवासियों का कुंभ कहे जाने वाले इस धाम के बारे में आपको बताते हैं कि बेणेश्वर धाम राजस्थान में क्यों खास है और क्यों इसे राजस्थान का आईलैंड कहा जाता है। 

/ Updated: May 16 2022, 07:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के बणेश्वर धाम में आज 132 करोड़ रुपये के पुल की आधारशिला रखी गई है। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। आदिवासियों का कुंभ कहे जाने वाले इस धाम के बारे में आपको बताते हैं कि बेणेश्वर धाम राजस्थान में क्यों खास है और क्यों इसे राजस्थान का आईलैंड कहा जाता है। डूंगरपुर जिले से 38 किलोमीटर दूरी पर यह स्थान है। बेणेश्वर धाम में आदिवासियों के बड़े मेलों में से एक हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों से बड़ी संख्या में भील व आदिवासी समुदाय के लोग आते हैं।  ये एक ऐसा स्थान है जहां विष्णु और शिव के चरणों से होकर तीन नदियां गुजरती हैं। जाखम, सोम और माही नदी शिव और विष्णु के चरणों को छूती हुई निकलती हैं।