तबाही का मंजर: कहीं छूकर निकली मौत तो कहीं ताश के पत्तों की तरह गिरे पेड़, पोल और टावर... देखें Video

वीडियो डेस्क।  राजस्थान में आए तूफान ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। सीकर में टावर, बिजली विभाग के पोल, पेड़, टिनशेड और होर्डिंग तक गिर गए। इंटरनेट कंपनी का एक बड़ा टावर तो उड़कर एक मकान पर गिरा। जिससे पूरे मकान में दरारें आ गई।  तूफान सैंकड़ों पशु- पक्षी भी मौत के घाट के उतर गए। घरों में घुसने से भी लाखों का नुकसान हो गया।

/ Updated: May 29 2022, 06:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  राजस्थान में आए तूफान ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। सीकर में टावर, बिजली विभाग के पोल, पेड़, टिनशेड और होर्डिंग तक गिर गए। इंटरनेट कंपनी का एक बड़ा टावर तो उड़कर एक मकान पर गिरा। जिससे पूरे मकान में दरारें आ गई।  तूफान सैंकड़ों पशु- पक्षी भी मौत के घाट के उतर गए। घरों में घुसने से भी लाखों का नुकसान हो गया। पीडि़तों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं जोधपुर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहां शहर में सुबह चल रही तेज हवा के चलते भीतरी शहर में रविवार सुबह राह चलती महिलाओं पर नीम का पेड गिर गया। गनिमत रही कि महिलाओं को ज्यादा चोट नहीं आई। बच गई। लेकिन एक स्कूटी चालक चपेट में आ गया। लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।