Video: देर रात राजस्थान में अब यहां हुआ बवाल... जमकर चले लाठी-डंडे बरसाए पत्थर, पुलिस ने पूरा इलाका किया सील

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुई हिंसा के बाद अब स्थिती धीरे धीरे सामान्य हो रही है। वहीं इस बीच राजस्थान के एक और शहर से विवाद की सुगबुगाहट की खबरें सामने आई हैं। ये घटनाएं राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहीं हैं। बीती रात राजस्थान के भरतपुर शहर में दो गुटों में विवाद हो गया।

/ Updated: May 10 2022, 11:16 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुई हिंसा के बाद अब स्थिती धीरे धीरे सामान्य हो रही है। वहीं इस बीच राजस्थान के एक और शहर से विवाद की सुगबुगाहट की खबरें सामने आई हैं। ये घटनाएं राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहीं हैं। बीती रात राजस्थान के भरतपुर शहर में दो गुटों में विवाद हो गया। छोटी से बात ने इतना उग्र रूप लिया कि पुलिस को पूरा इलाका सील करना पड़ा। मामला आपसी रंजिश का है जहां साल 2013 में बुध की हाट में दो गुटों में जमकर विवाद हुआ था। जिस पर कोर्ट में मामला चला। कोर्ट ने जुर्माना वसूल कर आरोपियों को बरी कर दिया था। जिसका बीती रात जश्न मनाया जा रहा था। जश्न को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ और फिर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। आरोप लगाया जा रहा है कि जश्न के दौरान डीजे और ढोल बजवाने के साथ दूसरे पक्ष के लोगों को चेतावनी भी दी गई। उनके घरों में खाली बोतलें फेंकी गई। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने ईंट और पत्थर फेंके। जिससे विवाद गरमा गया। इसकी जैसे ही सूचना थाने पहुंची पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल फोर्स तनाव वाले इलाके में भेजी गई। संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और एसपी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस कड़ी पहरेदारी कर रही है ताकि किसी भी तरह का तनाव न फैल सके।