एक पल में खत्म हो गया दो भाइयों का पूरा परिवार, ना पत्नी बची ना चिता को आग देने के लिए बच्चे... दर्दनाक Video

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा के पास गुरुवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो भाइयों के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में सवार परिवार के 9 सदस्य अपनी कुल देवी नागाणा माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। 
 

/ Updated: Apr 15 2022, 03:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा के पास गुरुवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो भाइयों के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में सवार परिवार के 9 सदस्य अपनी कुल देवी नागाणा माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाड़ा के पास जुराली फांटे के पास रात करीब एक बजे एक बोलेरो ट्रेलर के पीछे घुस गई। इस हादसे में चुरू जिले के ख्याली गांव के रहने वाले तीन लोगों की मौके पर और तीन लोगों क की बिलाड़ा अस्पताल में मौत हो हो गई। वहीं तीन घायलों में से दो की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया है।  इस हादसे में चूरू जिले के ख्याली निवासी पवन सिंह व उनके भाई चैन सिंह का पूरा परिवार था। हादसे में पवन सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह, विजय सिंह और पत्नी मंजू कंवर की मौत हो गई जबकि पवन सिंह खुद घायल है।वहीं चैन सिंह के पुत्र उदय प्रताप सिंह और पुत्री मधुकंवर की मृत्यु हो गई। चैन सिंह व उसकी पत्नी संजू कंवर भी घायल है। परिवार की एक अन्य सदस्य दर्पण कंवर पुत्री वीरेंद्र सिंह की भी मृत्यु हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई है।