राजस्थान: जवान की अंतिम विदाई... निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के सपूत का विदा देने उमड़ पड़ा पूरा गांव

आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने झंडे में लिपटे जवान रामसिंह को गार्ड ऑफ ऑनर एवं हवाई फायर के साथ सलामी देकर उनको अन्तिम विदाई दी। पार्थिव देह को जवान के पुत्र संजय ने मुखाग्नि दी।   

/ Updated: Jun 26 2022, 04:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के झुंझुनूं के सूरजगढ़ ग्राम पंचायत काजड़ा के गांव कुम्हारों का बास निवासी आईटीबीपी की 8वीं बटालियन के ASI रामसिंह की उत्तराखंड के चमौली जिले के ग्योल ढूंग में ड्यूटी के दौरान  मौत हो गई। रविवार को पार्थिव देह पैतिृक गांव पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सूरजगढ़ से गांव तक तिरंगा यात्रा और भारत माता के जयघोष के नारों के साथ लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। जवान रामसिंह की देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और उनकी मौत हो गई। आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने झंडे में लिपटे जवान रामसिंह को गार्ड ऑफ ऑनर एवं हवाई फायर के साथ सलामी देकर उनको अन्तिम विदाई दी। पार्थिव देह को जवान के पुत्र संजय ने मुखाग्नि दी।