मिलिए जयपुर की सुपर दादी से जिन्होंने लंदन में बजाया भारत का डंका... ऐसा करने वाली बनीं पहली महिला

लंदन में भारत का नाम रोशन कर रेणु जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। रेणु कहती हैं कि दुनिया के सबसे कठिन व चुनौतीपूर्ण साइक्लिंग इवेंट में से एक इस इवेंट में 14,300 मीटर का एलिवेशन गेन करना होता है।

/ Updated: Aug 24 2022, 01:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जयपुर की 57 साल की दादी ने लंदन में भारत का नाम रोशन किया है। 57 साल की सुपर दादी ने बड़ी मिसाल कायम कर दी है। दरअसल  साइकिल चलाने में चैंम्पियन सुपर दादी रेणु सिंघी ने लंदन में आयोजित हुई एक साइकिल प्रतियोगिता मे पिछले दिनों नाम कमाया है। उन्होंने पंद्रह सौ किलोमीटर से भी ज्यादा तक साइकिल दौड़ाई और दुनिया से आए 1900 साइकिलिस्ट को पछाड़कर अवार्ड जीत लिया। ऐसा करने वाली वे भारत की इकलौती महिला शक्ति हैं। रेणु से ही जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में। रेणु सिंघी एक निजी कॉलेज में एडवाइजर हैं। घर में बहू बेटे और पोता पोती भी हैं। 6 साल पहले एक दोस्त ने साइकिल चलाने के लिए मोटिवेट किया और साइकिल के गुर सिखाई। रेणु कई नेशनल और इंटरनेशल इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं और जीत चुकी हैं। अब वे लंदन एडिनबर्ग लंदन 2022 में वे विजेता रहीं है। 
लंदन में भारत का नाम रोशन कर रेणु जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। रेणु कहती हैं कि दुनिया के सबसे कठिन व चुनौतीपूर्ण साइक्लिंग इवेंट में से एक इस इवेंट में 14,300 मीटर का एलिवेशन गेन करना होता है। इसमें प्रतिभागियों को इंग्लैंड की राजधानी लंदन से शुरुआत कर स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग होते हुए संपूर्ण यूनाइटेड किंगडम में 1550 किलोमीटर साइक्लिंग कर वापस लंदन पहुंचना था। यह कोई सामान्य राइड नहीं थी, बल्कि इस राइड के लिए 128 घंटे की समय सीमा तय की गई थी। रेणु ने यह सफर 124 घंटे व 32 मिनट में पूरा किया।