दलाल वाली दुल्हन के चक्कर में फंसा लड़का, शादी के दूसरे ही दिन दुखी होकर लगाया मौत को गले

वीडियो डेस्क।  राजस्थान के सीकर शहर में एक युवक ने दुल्हन के पीहर चले जाने पर जान दे दी। शहर की सारण की गली में गुरुवार रात को युवक ने घर पर ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुभम सोढाणी की 9 अप्रेल को ही शादी हुई थी। जिसकी दुल्हन अगले दिन ही पीहर चली गई थी। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। 

/ Updated: Apr 22 2022, 11:31 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  राजस्थान के सीकर शहर में एक युवक ने दुल्हन के पीहर (मायके) चले जाने पर जान दे दी। शहर की सारण की गली में गुरुवार रात को युवक ने घर पर ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुभम सोढाणी की 9 अप्रैल को शादी हुई थी। जिसकी दुल्हन अगले दिन ही पीहर चली गई थी। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। माना जा रहा है कि इसी के चलते तनाव में आकर शुभम ने खुदकुशी की है।

पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोतवाल कन्हैयालाल ने बताया कि मृतक शुभम के परिजन दूसरे शहर में रहते हैं। यहां वह कचोरी की दुकान पर काम करते हुए अपनी चाची व चचेरे भाई के साथ रहता था। शाम को ही वह दुकान से घर लौटा। जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। 

शुभम के पिता प्रमोद सोढ़ाणी ने बताया कि उसकी शादी दलालों के जरिये दो लाख रुपये देने पर हुई थी। दुल्हन हिसार से लाई गई थी। दुल्हन के वापस ना आने पर दलाल से संपर्क किया तो उन्होंने भी टालमटोल कर दी। दुल्हन के परिजनों से बात की तो उन्होंने भी फोन उठाना बंद कर दिया।