Video: जोधपुर में तबाही वाली बारिश, सड़कों पर सैलाब, मकान गिरा... कई जिंदगी लील गया मौसम

जोधपुर में पानी के झरने और अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने से अब तक पांच की मौत हो गई। देर रात अब मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। देर रात खेतानाड़ी क्षेत्र में स्थित जनता कॉलोनी में  एक मकान गिर गया। 

/ Updated: Jul 27 2022, 11:35 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  जोधपुर में फिर से बारिश शुरु हो गई। देर रात से रुक रुक कर जारी रही बारिश आज सवेरे होते ही तेज हो गई। जोधपुर मे लगातार बारिश के चलते अब कई क्षेत्रों में बाढ़ से हालात हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी शहर में कुछ ही घंटों में बारिश के चलते छह मौते हों गई। जोधपुर में मंगलवार शाम से रात तक पांच मौते हुई थीं। देर रात एक मकान गिर गया, उसके मलबे में दबने से एक अन्य मौत हो गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली गुल है। रात भर से लेकर आज सवेरे तक 64 एम एम बारिश दर्ज की गई है। शहर के भीतर स्थित छोटे बांध रानीसर, पदमसर भी ओवर फ्लो हो गए हैं और उन पर चादर चल गई है। शहर की निचली कॉलोनियों में तो सड़कों पर बारिश का पानी दरिया बनकर बह रहा है। जोधपुर में पानी के झरने और अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने से अब तक पांच की मौत हो गई। देर रात अब मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। देर रात खेतानाड़ी क्षेत्र में स्थित जनता कॉलोनी में दो मंजिला का एक मकान गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबने से चार लोग गंभीर घायल हो गए।