ई रिक्शा का ये Video देखने के बाद आप रिक्शा के आसपास भी नहीं जाएंगे, बैठना तो दूर की बात

रिक्शा चालक तेजी से रिक्शा चला रहा था जबकि सवारियां उसे टोक रही थी। तेजी से रिक्शा घुमाने के दौरान अचानक रिक्शा पलट गया। जिसकी वजह से दो लोग घायल हो गए। घटना राजस्थान के जयपुर शहर की है। देखिए वीडियो

/ Updated: Oct 14 2022, 02:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जयपुर। जयपुर शहर का यह सीसीटीवी फुटेज ई रिक्शा का है। ई रिक्शा में बैठा आठ साल का बच्चे अपने सीधे हाथ की अंगुलियां गवां चुका है। फिलहाल उसकी सर्जरी नहीं हो पाएगी ऐसा डॉक्टर्स का कहना है। वह जीवन भर ऐसा ही रह सकता है। रिक्शे में बैठी एक अन्य महिला अस्पताल में भर्ती है और उसके कंधे में फ्रैक्चर है। दरअसल 11 अक्टूबर की रात मंगलम सिटी कालवाड़ रोड की ओर से एक ई रिक्शा गुजर रहा था। रिक्शा चालक तेजी से रिक्शा चला रहा था जबकि सवारियां उसे टोक रही थी। तेजी से रिक्शा घुमाने के दौरान अचानक रिक्शा पलट गया। उसमे बैठे आठ साल के प्रखर की सीधे हाथ की अंगुलियां कटकर अलग हो गई और आज तक नहीं मिली। रिक्शे में बैठी प्रियंका भी गंभीर घायल है। रिक्शे वाला इस हादसे के बाद फरार हो गया। उसके कहीं चोट नहीं लगी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हैं। रिक्शा चालक के खिलाफ बीती रात केस दर्ज कराया गया है।