जेल में सुरंग बनाकर भागने की तैयारी में थे कैदी, एक गलती से खुली पोल... हैरान करने वाला Video

यह सुरंग जयपुर के सैशन कोर्ट परिसर स्थित जेल में बनाई गई थी। इस जेल में उन बंदियों और कैदियों को रखा जाता है जिनके केस कोर्ट में चल रहे होते हैं। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी कैदियों को पकड़ लिया। 

/ Updated: Oct 31 2022, 04:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जयपुर। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर शहर में जेल में बंदियों ने सुरंग खोद ली। उसके बाद एक एक कर निकलने की तैयारी कर ली। लेकिन अचानक वहां से गुजर रहे एक शख्स को शक हुआ। उसने तुंरत पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी और अफसर तुरंत अलर्ट हो गए। पता चला कि करीब दो फीट घेरे की सुरंग खोद ली गई थी और वहां से पत्थर हटा लिए गए थे। लेकिन सही समय पर सब कुछ काबू कर लिया गया। दरअसल यह सुरंग जयपुर के सैशन कोर्ट परिसर स्थित जेल में बनाई गई थी। इस जेल में उन बंदियों और कैदियों को रखा जाता है जिनके केस कोर्ट में चल रहे होते हैं।

प्रदेश में किसी भी कोर्ट में सुरंग खोदने की यह अपने तरह की पहली ही वारदात है। जिस समय यह सब कुछ हो रहा था उस सयम जेल में सैशन कोर्ट की जेल में कई बंदी बंद थे। इस घटना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बंदियों को पुलिस की गाड़ी मंे बंद किया। पता चला कि कोर्ट की जेल में जिस जगह सुरग खोदी गई थी। उस जगह पर एक नहीं दो सुरंग बन चुकी थी। अंदर से चार चार टाइल हटा ली गई थी। टाइल को वहां उखाड़ दिया गया था और उन्हें वैसे ही रख दिया गया था ताकि किसी को पता नहीं लग सके।

दीवार के नीचे से चुनाई किए गए पत्थर भी हटा दिए गए थे। लेकिन बंदियों का प्लान कामयाब नहीं हो सका। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जेल में किस बंदी ने ये सुरंग खोदी थी। उल्लेखनीय है कि आज बंदियों की संख्या भी ज्यादा था क्योंकि इस महीने पहले हडताल के कारण और उसके बाद दिवाली की त्योंहार के कारण काफी समय तक कोर्ट बंद रहा था। आज कोर्ट खुला तो बड़ी संख्या में वकील और बंदी अपने अपने केस को लेकर कोर्ट पहुंचे थे।