महीने के 25 दिन सिर्फ सोता है ये शख्स, खाने से लेकर नहाने तक सब कुछ नींद में होता है

वीडियो डेस्क। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में स्थित नागौर (Nagaur) जिले के एक शख्स चर्चा खूब हो रही है। एक ऐसा शख्स जो साल के 300 दिन सिर्फ सोता है। उसका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है। इस शख्स का नाम है पुरखाराम है जो 42 साल का है। चिकित्सकों के मुताबिक यह एक्सिस हायपरसोम्निया (Axis hypersomnia) का केस है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में स्थित नागौर (Nagaur) जिले के एक शख्स चर्चा खूब हो रही है। एक ऐसा शख्स जो साल के 300 दिन सिर्फ सोता है। उसका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है। इस शख्स का नाम है पुरखाराम है जो 42 साल का है। चिकित्सकों के मुताबिक यह एक्सिस हायपरसोम्निया (Axis hypersomnia) का केस है। ऐसी बीमारी बहुत ही कम लोगों में मिलती है। पुरखाराम के परिवार का कहना है कि एक बार सोने के बाद 25 दिनों तक नहीं जागते हैं। इसकी शुरुआत 23 साल पहले हुई थी। नींद की बीमारी (Sleeping sickness) से ग्रसित इस व्यक्ति को ग्रामीण कुंभकर्ण भी कहते हैं। पुरखाराम की किराने की दुकान है लेकिन वे उसे सिर्फ 5 दिन खोल पाते हैं। शुरुआती दौर में पुरखाराम 5 से 7 दिनों के लिए सोते थे लेकिन उन्हें उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। पुरखाराम कहते हैं कि उन्हें दूसरी कोई दिक्कत नहीं है। बस नींद ही नींद आती है। वो खुद जागना चाहते हैं पर इसमें उनका शरीर उनका साथ नहीं देता है। 2015 से उनको यह बीमारी ज्यादा हो गई है। पहले करीब 18 -18 घंटे नींद आती थी। अब वे 20-25 दिनों तक सोते ही रहते हैं। पुरखाराम का कहना है कि वो इलाज कराकर थक चुके हैं। अभी तक पुरखाराम की नींद का कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन उसकी मां कंवरी देवी और पत्नी लिछमी देवी को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और पहले की तरह अपनी जिंदगी जिएंगे। 

Related Video