टला है... खत्म नहीं हुआ अशोक गहलोत का सियासी संकट

वीडियो डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस सरकार भले ही बच गई हो लेकिन अभी भी सियासी संकट खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायक होटल में शिफ्ट कर दिए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायक दल और मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में 107 विधायक पहुंचे। 

/ Updated: Jul 13 2020, 03:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस सरकार भले ही बच गई हो लेकिन अभी भी सियासी संकट खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायक होटल में शिफ्ट कर दिए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायक दल और मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में 107 विधायक पहुंचे। बैठक में विधायकों ने विक्ट्री साइन भी दिखाया। विधायक दल की बैठक में दिल्ली से पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, पिछले 48 घंटे में सचिन पायलट से राज्य की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की कई बार बात हुई है। मैं सभी कांग्रेस विधायकों से अपील करता हूं कि राज्य के लोगों ने स्थिर सरकार के लिए कांग्रेस को वोट किया। इसलिए सभी विधायक इस बैठक में शामिल हों।