राजस्थान: भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा, नाम विश्वास स्वरूपम, 20 किमी पहले ही होंगे दर्शन...जानें विशेषता

राजस्थान के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण होने वाला है।  ये प्रतिमा करीब 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती है। रात में भी शिव की इस प्रतिमा का भव्य रूप दिखाई दे इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। 

/ Updated: Oct 09 2022, 05:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

राजस्थान में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का लोकार्पण होने वाला है। इसके साथ ही राजस्थान के इतिहास से एक नया अध्याय जुड़ा जाएगा। नाथद्वारा में 369 फीट की शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये प्रतिमा अपने आप में बेहद खासी । दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने में सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखा गया है। दिवाली से ही इस जगह को रोशनी से सजा दिा जाएगा। 
कैसी है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा
51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान और अल्हड़ मुद्रा में विराजे हैं। ये प्रतिमा करीब 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती है। रात में भी शिव की इस प्रतिमा का भव्य रूप दिखाई दे इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।