लड़ते-लड़ते पड़ोसी की छत पर गिरे दोस्त, सिर फटा और हड्डियां टूट गईं... रोंगटे खड़े कर देगा Video

वीडियो डेस्क। राजधानी जयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मकान की छत से दो युवकों के शव बरामद किए हैं। जांच शुरु की तो पता चला कि दोनो दोस्त हैं। परिवार वालों से बात की तो पता चला कि दोनों को पढ़ने के लिए भेजा था। साथ में कुछ प्राईवेट जॉब भी कर रहे थे। प्रारंभिंक जांच में यह हादसा माना जा रहा है। 

/ Updated: May 20 2022, 04:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजधानी जयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मकान की छत से दो युवकों के शव बरामद किए हैं। जांच शुरु की तो पता चला कि दोनो दोस्त हैं। परिवार वालों से बात की तो पता चला कि दोनों को पढ़ने के लिए भेजा था। साथ में कुछ प्राईवेट जॉब भी कर रहे थे। प्रारंभिंक जांच में यह हादसा माना जा रहा है। दोनों के साथ रहने वाला उनका तीसरा साथी फरार है। मानसरोवर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र के रहने वाले संजय और मनोज जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में किरण पथ पर किराये के कमरे में रह रहे थे। जिस मकान में रह रहे थे वह चार मंजिल का था। वे चौथी मंजिल पर रहते थे। दोनों के शव पड़ोसी की छत पर एक दूसरे के नजदीक पडे मिले। पड़ोसी की छत थी जो सिर्फ एक मंजिल की थी। पुलिस ने बताया कि दोनो के सिर फट गए थे और हड्डियां भी कई जगहों से चकनाचूर हो गई थी। जिस घर में किराये से रह रहे थे वहां पर चौथी मंजिल पर जांच की तो पता चला कि पुलिस को वहां से शराब  की कुछ बोतलें मिली। पुलिस ने बरामद कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इनका एक तीसरा साथी भी है। उसके बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि वह फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में दोनो में विवाद हुआ होगा। जहां पर विवाद हुआ वहां से नीचे आ गिरे और दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।