राजस्थान: भड़काऊ भाषण पर बवाल, पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं का सड़क जाम कर प्रदर्शन

वीडियो डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आदर्श तापडिया हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग भड़काऊ बयान के बाद फिर बवाल का सबब बन गई। यहां भाजपा व हिंदूवादी संगठनों की ओर से जारी धरने में भाजपा की महिला नेत्री ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ भाषण दे दिया। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस गुरवार को उसे हिरासत में ले लिया। 

/ Updated: May 26 2022, 03:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आदर्श तापडिया हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग भड़काऊ बयान के बाद फिर बवाल का सबब बन गई। यहां भाजपा व हिंदूवादी संगठनों की ओर से जारी धरने में भाजपा की महिला नेत्री ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ भाषण दे दिया। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस गुरवार को उसे हिरासत में ले लिया। इस पर गुस्साए भाजपाई व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने  पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के अंदर जबरन घुसने की कोशिश भी की। इसके लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेडिंग्स पर भी चढ़ाई कर दी। माहौल बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस की तैनाती की गई। जिसने हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेडऩे की कोशिश की। आरोप है कि लाठियां भी भांजी। जिससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
पुलिस ने विवादित बयान के मामले में शहर की वार्ड 3 की भाजपा पार्षद पद की प्रत्याशी कोमल मेहता को हिरासत में लिया है। आदर्श हत्याकांड में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भाजपा व हिंदू संगठनों की ओर से लगातार की जा रही है। इस संबंध में उनका कलेक्ट्रेट पर 6 दिन से धरना जारी है। सांसद सुभाष बहेडिय़ा व जिले के 5 विधायक, जिला प्रमुख व 8 प्रधान सहित भाजपा के कई नेता धरना स्थल पर पहुंचकर मांग बुलंद कर चुके हैं।