26 मई को पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें क्या करें क्या ना करें

वीडियो डेस्क। 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। ये पूर्ण चंद्रग्रहण है लेकिन शाम को चंद्रमा के उदय होने के बाद भारत में कुछ जगहों पर दिखेगा इसलिए यहां आंशिक चंद्रग्रहण कहलाएगा। जिन जगहों पर ये ग्रहण दिखेगा वहीं इसका सूतक और असर रहेगा।  ग्रहण दोपहर 2.16 से शुरू होकर शाम करीब 7.21 पर खत्म होगा। 

/ Updated: May 25 2021, 04:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। ये पूर्ण चंद्रग्रहण है लेकिन शाम को चंद्रमा के उदय होने के बाद भारत में कुछ जगहों पर दिखेगा इसलिए यहां आंशिक चंद्रग्रहण कहलाएगा। जिन जगहों पर ये ग्रहण दिखेगा वहीं इसका सूतक और असर रहेगा।  ग्रहण दोपहर 2.16 से शुरू होकर शाम करीब 7.21 पर खत्म होगा। ये देश के उत्तर-पूर्व हिस्सों में दिखाई देगा। सिक्किम को छोड़कर उत्तर-पूर्व हिस्सों और प. बंगाल की कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए इस ग्रहण को देखा जा सकेगा। इनके अलावा ये दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखेगा।
ग्रहण के दौरान क्या करें?
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले नहाना चाहिए। ग्रहण के समय में अपने इष्ट देव या देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- मूर्तियों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। ग्रहण के दौरान दान करना चाहिए। न कर पाएं तो दान का संकल्प लेकर अगले दिन दान करना चाहिए।
- ग्रहण के खत्म होने पर घर में गंगा जल का छिड़काव करें। फिर एक बार और नहाएं। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।
- ग्रहण काल में कुछ भी न खाएं-पीएं और न ही सोएं।