आसमान में आज दिखेगा स्ट्रॉबेरी चांद, 'Honey Moon' से है इसका संबंध, बेहद खूबसूरत होगा नजारा

वीडियो डेस्क।  24 जून 2021 को आसमान में ऐसा चांद दिखेगा जिसे दुनिया स्ट्रॉबेरी मून कहती है।  नासा  के अनुसार ये आंशिक सुपरमून भी होगा। इसलिए थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था।  

Share this Video

वीडियो डेस्क। 24 जून 2021 को आसमान में ऐसा चांद दिखेगा जिसे दुनिया स्ट्रॉबेरी मून कहती है। नासा के अनुसार ये आंशिक सुपरमून भी होगा। इसलिए थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था। क्योंकि इसी समय वहां स्ट्रॉबेरी फल को काटने का समय होता है। अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की एस्ट्रोफिजिसिस्ट का कहना है कि ये स्ट्रॉबेरी के रंग का या लाल या गुलाबी एकदम नहीं दिखेगा। ये अपनी पीली रोशनी के साथ दिखाई देगा। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून भी कहते हैं। क्योंकि यह गर्मी के समय में निकलता है। इसे रोज मून भी कहते हैं क्योंकि इस समय दुनियाभर में कई स्थानों पर गुलाब की फसल लहरा रही होती है। नासा के मुताबिक यूरोपियन लोग इस हनी मून भी कहते हैं, क्योंकि इस समय शहद के छत्ते तैयार हो चुके होते हैं। उसमें से शहद निकालने का समय होता है। शाम होते ही सूरज ढलने के साथ आप चांद के इस खूबसूरत नजारे का मजा ले सकते हैं। 

Related Video