लॉकडाउन में सब खत्म: नौकरी छूटी..पति की मौत, कंकाल बन गए मां और 5 बच्चे..रूला देंगी ये तस्वीरें
वीडियो डेस्क। भूख, बेबसी और लाचारी... ये तस्वीरें आपको झकझोर देंगी। गरीबी का ऐसा इम्तिहान आपने नहीं देखा होगा। मामला यूपी के अलीगढ़ का है। जहां एक परिवार 2 महीने से भूखा है। एक महिला और उसके 5 बच्चे 2 महीने से रोटी के लिए तरस रहे हैं। शरीर कंकाल हो गया। आंखे भीरत धंस गई हैं।
वीडियो डेस्क। भूख, बेबसी और लाचारी... ये तस्वीरें आपको झकझोर देंगी। गरीबी का ऐसा इम्तिहान आपने नहीं देखा होगा। मामला यूपी के अलीगढ़ का है। जहां एक परिवार 2 महीने से भूखा है। एक महिला और उसके 5 बच्चे 2 महीने से रोटी के लिए तरस रहे हैं। शरीर कंकाल हो गया। आंखे भीरत धंस गई हैं। शरीर सूख कर अस्थियों का ढांचा हो गया है। लॉकडाउन के बाद जो कुछ भी राशन था वो धीरे धीरे खत्म हो गया। पिछले 10 दिन से घर के इन सदस्यों के मुंह में अन्न का एक दाना भी नहीं गया। भूखे रहने से परिवार के सभी सदस्यों की हालत बेहद खराब हो गई।
घर के दामाद को जब ये बात पता चली तो उसने एक एनजीओ की मदद से पूरे परिवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 40 वर्षीय महिला ने रोते हुए जब अपनी हालत बयां की तो हर किसी के आंख में आंसू आ गए। महिला का कहना है कि साल 2020 में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला ने 4 हजार रुपये में एक फैक्ट्री में काम करना शुरु किया लेकिन लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री भी बंद हो गई। पूरा परिवार खाने के एक एक दाने के लिए तरस गया। महिला के परिवार में चार लड़के और एक लड़की है, जिसकी उम्र 13 वर्ष है. बड़ा बेटा 20, दूसरा 15, तीसरा 10 और सबसे छोटा बच्चे की उम्र 5 साल है। इन बच्चों में से 3 बच्चों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।