'बाजारों में राधा का तन बिक रहा है' आप सांसद संजय सिंह ने मंच से दिया विवादित बयान 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुरादाबाद में विवादित बयान दिया। उन्होंने मंच से कहा कि यूपी के बाजारों में राधा का तन बिक रहा है। इसी के साथ उन्होंने अडानी की बढ़ती संपत्ति को लेकर भी बयानबाजी की। 

/ Updated: Sep 24 2022, 05:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुँचे आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंच से विवादित बयानबाजी की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया। दरअसल संजय सिंह अडानी की बढ़ती सम्प्पति पर मंच से बोल रहे थे। संजय सिंह ने कहना शुरू किया कि अडानी अब दो नम्बरी अमीर हों गया... जब बाप नम्बरी तो बेटा दस नम्बरी, आगे बोले कि वो ऐसे बाप नहीं कह रहे है लेकिन हिंदुस्तान की राजनीति में कोई संरक्षण देने वाला बाप है तो वो नरेंद्र मोदी ही है।
वही संजय सिंह ने मंच से एक और आपत्तिजनक बयान दिया। वो उत्तर प्रदेश की कानूनी व्यवस्था पर बोल रहे थे। उन्होंने कहना शुरू किया कि ये अमन बिक रहा है, ये चमन बिक रहा है गरीबो के तन का कफ़न बिक रहा है और बाजारों में राधा का तन बिक रहा है। संजय बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद के अंबेडकर पार्क में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।