ज्ञानवापी मामले में अखिलेश के बयान पर छिड़ी जंग, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले में अखिलेश यादव का शर्मनाक बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर कानपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। आपको बता दे की अखिलेश यादव ने कल बयान दिया था। जहाँ पत्थर रख दो वहां मन्दिर बन जाता है और भाजपा वालों ने अयोध्या में रातों रात मूर्तियां रखवा दी थी।

/ Updated: May 19 2022, 04:46 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर: ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले में अखिलेश यादव का शर्मनाक बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर कानपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। आपको बता दे की अखिलेश यादव ने कल बयान दिया था। जहाँ पत्थर रख दो वहां मन्दिर बन जाता है और भाजपा वालों ने अयोध्या में रातों रात मूर्तियां रखवा दी थी। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव को बादाम खाना चाहिए। उनकी यादाश्त कमजोर हो गई है। उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवको पर गोली चलवाने का कार्य किया था राम मन्दिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला भी कोर्ट की स्पेशल कमेटी कर रही है। चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव बौखला गए है क्या उनको न्याय पालिका के फैसले पर यकीन नही है। वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तो अखिलेश यादव का पुतला दहन किया है अगर अखिलेश यादव कानपुर आये तो उनके मुंह पर कालिख पोतने का कार्य युवा मोर्चा करेगी।

Read more Articles on