महिला पुलिसकर्मी की मौत के बाद कोतवाल पर फूटा गुस्सा, कांस्टेबल ने रोते हुए लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में महिला पुलिसकर्मी की मौत के बाद कोतवाल पर गुस्सा निकला। कांस्टेबल ने रोते हुए उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। सड़क हादसे में साथी महिला पुलिसकर्मी की मौत पर दर्द छलकते हुए काफी बाते बोली। 

/ Updated: May 30 2022, 04:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रामपुर: उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर के थाना भोट का यह मामला है। जहां महिला पुलिसकर्मी की मौत के बाद कांस्टेबल ने रोते हुए गंभीर आरोप लगाए है। महिला पुलिसकर्मी ने रो-रोकर थाना अध्यक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। राज्य में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा अभियान में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में जिन महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनका खुद उत्पीड़न हो रहा है। ऐसा ही मामला रामपुर जिले में देखने को मिला है। 

महिला पुलिसकर्मी ने रो रोकर थाने में हो रहे उत्पीड़न का जिक्र किया है। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनकी साथी रेखा चौधरी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की जान उत्पीड़न के कारण उत्पन्न तनाव में गई है। भोट थाने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की बात का जिक्र किया है। आगे थानाध्यक्ष राकेश कुमार महिला पुलिस कर्मियों का अत्याधिक उत्पीड़न करते हैं, जिसके तनाव के चलते उनकी साथी पुलिसकर्मी रेखा चौधरी की जान चली गई।

थानाध्यक्ष भोट ड्यूटी को लेकर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। थाने में मौजूद 17 महिला पुलिस कर्मियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते महिला पुलिसकर्मी तनाव में रहती हैं और उसी के कारण रेखा चौधरी के साथ सड़क हादसा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं इस बारे में एडिशनल एसपी डा संसार सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत तो नही आई।अगर शिकायत मिलेगी तो जांच उपरांत कार्यवाही की जायेगी।