उपचुनाव के प्रचार को लेकर युवक ने अपनाया अनोखा तरीका, साइकिल से 700 किमी सफर तय कर रहा SP समर्थक

यूपी के जिले औरैया से होते हुए एक सपा समर्थक साइकिल से मैनपुरी उपचुनाव के प्रचार के लिए निकल पड़ा है। युवक अनोखा तरीका अपनाते हुए कुशीनगर से मैनपुरी की दूरी साइकिल से तय करेगा। उसने अपने शरीर में डिंपल यादव की जीत को लेकर लिखा है।

/ Updated: Nov 25 2022, 12:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

औरैया: नेताजी के देहांत के बाद आज भी उनके चाहने वालो की कमी नहीं है। जिसकी दीवानगी औरैया जिले में देखने को उस समय मिली जब एक युवक साइकिल से 700 किमी दूरी तय करते हुए मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव का चुनाव प्रचार अलग तरीके से करता दिख रहा है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव के चुनाव प्रचार के लिए युवक ने पीठ पर आई लव यू डिंपल भाभी लिख रखा है। इस वजह से वह खुद आकर्षिण का केंद्र बना है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए समर्थक एकजुट हो गए हैं। साथ ही पार्टी का बड़े से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो चुका है। शिवपाल सिंह समेत तमाम परिवार के लोग चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के समर्थन में एक ऐसा समर्थक सामने आया है, जो कुशीनगर से मैनपुरी तक का सफर साइकिल से तय कर रहा है। इतना ही नहीं उसने संकल्प लिया है कि जब तक सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती है तब तक वह लगातार साइकिल से जन यात्रा करता रहेगा। 

साथ ही उसने बताया है कि वह कुशीनगर से मैनपुरी साइकिल से जा रहा है क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के चलते उनकी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जिनके समर्थन में वह 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिल से कर रहा है। आपको बता दें कि कुशीनगर के रहने वाले कन्हैया निषाद बीते 14 नवंबर को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन के लिए साइकिल से निकले हैं। इस दौरान वो कई जनपदों से होते हुए औरैया जिले पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे अगले 2 दिन के अंदर ही मैनपुरी पहुंच जाएंगे, जहां वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि नेशनल हाइवे पर लोगों के लिए सपा समर्थक कन्हैया निषाद चर्चा का केंद्र रहे और लोगों ने उनके साथ फोटो भी ली।