अयोध्या दीपोत्सव: आकर्षण का केंद्र होगीं झांकियां, श्री राम के बाल्यावस्था से राज्याभिषेक तक के दिखेंगे दृश्य

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर लगातार तैयारी जारी हैं। इस बीच निकाली जाने वाली झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों के मन में त्रेतायुग की यादें ताजा हो रही हैं।

/ Updated: Oct 23 2022, 01:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या: रामनगरी में दीपोत्सव की धूम है। इस बीच भव्य झांकियों की शोभा देखते ही बन रही है। दीपोत्सव के आकर्षण का केंद्र 16 झांकियां भी हैं। इसमें से 11 झांकियां सूचना विभाग के द्वारा तो वहीं 5 डिजिटल झांकियां पर्यटन विभाग की है। 
झांकियों में आकर्षण का केंद्र भगवान राम के बाल्यावस्था से लेकर राज्याभिषेक तक की झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों को लेकर लंबे समय से तैयारी जारी थी। अयोध्या में रामायणकालीन 15 स्वागत द्वार भी दीपोत्सव कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह द्वार त्रेतायुग की धरोहरों को से साक्षात्कार करवाएंगे।