प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम का PM मोदी ने किया राज्यभिषेक, राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो देख लगे जय श्री राम के न

प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम का पीएम मोदी ने राज्यभिषेक कर आरती उतारी और राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो देख लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। राज्य के छठें भव्य दीपोत्सव में पीएम मोदी पहली बार शामिल हुए है।

Share this Video

अयोध्या: दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से वह रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए। उसके बाद प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम का पीएम मोदी ने राज्यभिषेक किया। राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो देखकर जय श्री राम के नारे लगाए। इसके जरिए रामायणकालीन कहानियों को देखकर आनंद लिया गया। इतना ही नहीं राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो देख जय श्री राम के नारे लगे। भव्य दीपोत्सव से पहले पीएम मोदी ने विश्व कल्याण की कामना कर दीप प्रज्जवलित किया था। भगवान रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना कर दान पात्र में दान भी किया। राम की नगरी अयोध्या में सरयू घाट पर संध्या आरती में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दरबार में पहला दीपक जलाया। 17 लाख दीपों को एक साथ प्रज्जलवित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है, पिछले साल इन दीपकों की संख्या केवल नौ लाख ही थी। 

Related Video