रंग-बिरंगी रोशनी में सजा गोरखपुर, योगी के शपथ ग्रहण देखने के लिए गोरखनाथ मंदिर में लगी LED स्क्रीन

गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ का लाइव शपथ ग्रहण दिखाया जाएगा। इसके लिए मन्दिर में तैयारी चल रही है। मन्दिर में दो जगह पर बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर के 70 वार्ड में भी बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया जा रहा है। साथ ही पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गोरखनाथ मंदिर में शाम को भजन कीर्तन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

/ Updated: Mar 25 2022, 01:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को लेकर गोरक्षनगरी उल्लास में डूब गई है। मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शपथ ग्रहण करेंगे लेकिन उनकी कर्मनगरी गोरखपुर में भी भव्य जश्न मनेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तकरीबन 2500 की संख्या में भाजपाई और मौजिज लोग लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान मोदी-योगी के नारे लगाए गए। उधर शपथ ग्रहण समारोह पर दिवाली और ईद की तरह शहर के प्रमुख चौराहों को झालरों से सजाया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक गोरखपुर क्षेत्र के 4234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन कर मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। हर ब्लॉक, नगर पंचायत, नगर निगम के सभी वार्डो में एलइडी टीवी लगाई जा रही है। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के मुताबिक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-पाठ करेंगे।

430 मंदिरों में पूजा-पाठ की व्यवस्था हुई है। हर शक्ति केंद्र पर पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। महानगर में बुलडोजर जुलूस भी निकालने की तैयारी है। जिले के सभी विधायक पहले ही लखनऊ पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, विश्वजिताशु सिंह, राहुल श्रीवास्तव समेत पार्टी के तमाम नेता लखनऊ रवाना हो गए।