जनसेवा करने पहुंचीं भाजपा विधायक का अनोखा कारनामा, कार्यकर्ता को व्हीलचेयर पर बैठाकर विधायक ने कराया फोटोशूट

संडीला विधायक अलका अर्कवंशी का अनोखा कारनामा सामने आया है। अपने विवादित रुख के चलते विधायक हमेशा सुर्खियों में रहती है। बीजेपी कार्यकर्ता को व्हीलचेयर पर बैठाकर विधायक ने फोटोशूट कराया है। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि पूरी भाजपा फोटो खिंचाने में ग्रसित है। 

/ Updated: May 23 2022, 03:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरदोई: संडीला विधायक अलका अर्कवंशी का अनोखा कारनामा सामने आया है। अपने विवादित रुख के चलते विधायक हमेशा सुर्खियों में रहती है। बीजेपी कार्यकर्ता को व्हीलचेयर पर बैठाकर विधायक ने फोटोशूट कराया है। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि पूरी भाजपा फोटो खिंचाने में ग्रसित है। विधायक ने अपनी संस्था प्रयास के माध्यम से दिव्यांगों के उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। विधायक को किसी अन्य कार्यक्रम में लखनऊ जाना था, इसलिए कार्यकर्ता को बैठाकर फोटोशूट कराया है। कार्यालय के कर्मचारी को व्हील चेयर पर बिठाकर खिंचाई गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि फोटो शूट वाला लड़का असल में विधायक के कार्यालय का कर्मचारी विनीत है। विधायक के फोटो शूट के कराने के बाद दिव्यांग कार्यक्रम में व्हील चेयर लेने पहुंचे। विधायक अलका अर्कवंशी अपने कार्यकर्ता को बिठाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद जल्दबाजी में लखनऊ निकल गई।

क्या बोले सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी -
इस पर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। सुनील अर्कवंशी ने कहा कि पूरी भाजपा फोटो खिंचाने में ग्रसित है। भाजपा विधायक ने कोई नया काम नहीं किया है, उन्होंने भी भाजपा की नीति पर चलकर फोटोशूट कराया है। और फोटोशूट कराकर जल्दबाजी में किसी अन्य कार्यक्रम के लिए निकल गई। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता धरातल पर कोई काम नहीं करते है। लेकिन फोटोशूट कराकर जनता को गुमराह करने का काम करते है।