मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौत... प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा मंजर
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप और डबल डेकर बस में भीषण टक्कर हो गई। यहां थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित लखनऊ हाइवे पर ये हादसा हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत होना बाताया जा रहा है साथी ही 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप और डबल डेकर बस में भीषण टक्कर हो गई। यहां थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित लखनऊ हाइवे पर ये हादसा हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत होना बाताया जा रहा है साथी ही 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि सुबह 5 बजे नेशनल हाइवे स्थित जीरे पॉइंट पर डग्गामार वाहनों की ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने जैसे ही पिकअप को रोकने के लिए हाथ दिया ड्राइवर ने स्पीड कम की और पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप कुछ दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डबल डेकर बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चेकिंग कर रहे पुलिसवाले लोगों की मदद करने की बजाय भाग खड़े हुए। बाद में थाने की पुलिस पहुंची तो घायलों को अस्पताल ले जाया गया।