मुख्य सचिव ने विलुप्त नदियों को लेकर जताई चिंता, कहा- किताबों में मिलता है वर्णन लेकिन असलियत में हो चुकी गायब

बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने विलुप्त होती नदियों पर चिंता भी जाहिर की। कहा कि कई ऐसी नदियां है जिनका वर्णन सिर्फ किताबों तक सीमित रह गया है। 

/ Updated: Jul 29 2022, 06:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नमामि गंगे, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स एवं आईआईटी बीएचयू के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्टूडेंट थीसिस कम्पीटीशन एवं रीएमेजिग अर्बन रीवर कार्यक्रम का हुआ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा पहुंचे। 

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यहां नदियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा बहुत सी नदियां विलुप्त हो गई हैं। किताबों में इन नदियों का वर्णन मिलता है लेकिन सच में वो गायब हैं। जल से ही हमारा जीवन और इसे हर हाल में हमें संरक्षित रखना चाहिए। पानी का वर्णन हमारे रामायण और महाग्रांथों में मिलेगा। नदियों के साथ-साथ तालाबों का भी सुन्दरीकरण करना चाहिए।