गली में खेल रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

पागल कुत्ते ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते के हमले से गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घेराबंदी कर कुत्ते को मार डाला। गंभीर घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। 

/ Updated: May 18 2022, 03:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद के ब्लॉक क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते ने बच्चों और पशुओं पर हमला कर दिया। कुत्ते ने तीन बच्चों समेत दो पशुओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पागल कुत्ते के बच्चों और पशुओं पर हमला करने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी करके कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पागल कुत्ते ने तीन साल की मासूम बच्ची के चेहरे से मांस नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि घर के बाहर खेल रही बच्ची पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। इसी दौरान मासूम रिदा के चेहरे से मांस नोंचकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान रिदा के रोने और चीखने पर परिवार के लोग दौड़े। जिसके बाद कुत्ता उसे छोड़ कर भागा। लेकिन रास्ते में कुत्ते ने खेल रही अन्य बच्चों और रास्ते से गुजर रहे बच्चों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते हमले से गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर कुत्ते को मार डाला।