पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का दावा, कहा- बीजेपी के हिंदुत्ववाद से उठा जनता का भरोसा, देखें वीडियो

बभनी में आयोजित सपा के कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय में कहा कि जनता भाजपा से बड़ी हिन्दू है प्रदेश की जनता इस बार विकास पर जाएगी जो अखिलेश यादव ही कर सकते है और उन्होंने किया भी है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हमने विकास किया है और हम इस बार फिर विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे साथी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ-साथ एक बार फिर प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे।
 

/ Updated: Dec 16 2021, 02:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सिद्धार्थनगर: चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल जनता से जुड़ने भरसक प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को सिद्धार्थनगर जिले में एसपी (SP) की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad pandey) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास के मुद्दे को उठाना चाहती है, बीजेपी के हिन्दुत्ववाद से जनता का भरोसा उठ चुका है।

अखिलेश ही करेंगे प्रदेश का विकास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) की तैयारी कर रहे सपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को बभनी में आयोजित जनसभा का नेतृत्व किया। पांडेय ने कहा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) सरकार में विकास हुआ है लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ हिन्दुत्व मुद्दे (Hindutva) का ही दामन थाम रखा है। जनता का विश्वास भाजपा के हिन्दुत्ववाद से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास (Development) सिर्फ अखिलेश कर सकते हैं। साथ ही हम इस बार विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।

समाजवादी पार्टी करेगी बीजेपी को सत्ता से बाहर 
जिले के इटवा विधानसभा के बभनी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भरी संख्या में लोगो ने शिरकत किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में इस जनसभा में मंच से एक सुर में प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) को उखाड़ फेंकने का आहवान किया गया। और अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धि (Achievment) जनता के बीच मे रखा गया। माता प्रसाद पांडेय ने मीडिया (Media) से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर कर देगी जनता अब इनके हिंदुत्व की बात पर विश्वास नहीं करती है जनता विकास चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता उनसे बड़ी हिन्दू है प्रदेश की जनता इस बार विकास पर जाएगी जो अखिलेश यादव ही कर सकते है और उन्होंने किया भी है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हमने विकास किया है और हम इस बार फिर विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे साथी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ-साथ एक बार फिर प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे इस मौके पर दर्जनों बसपा व भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थामा।