गंगा नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने पहुंचे सभी साथी, 4 शवों के बाहर आने के बाद घाट पर मचा हाहाकार

गंगा में नहाने आए कानपुर के सात किशोरों की डूबने से मौत हो गई। गंगा नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए पहुंचे बाकी साथी भी इस हादसे का शिकार हो गए। गोताखोरों ने चार शवों को बाहर निकाला, वहीं तीन को बचाया।  

/ Updated: May 07 2022, 02:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर श्याम नगर निवासी सात दोस्त शुक्रवार दोपहर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पुराने यातायात पुल के नीचे गंगा नहाने आये थे। इस दौरान सातों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख तट पर मौजूद गोताखोर दौड़े और किसी तरह तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं चार युवक गहरे पानी में चले गये। दोपहर बाद गोताखोरों ने चारो के शव गंगा से बाहर निकले। वहीं दो अभी भी लापता है। जिससे उनके परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

कानपुर श्यामनगर निवासी अर्सलान अंसारी (17) पुत्र अजीमुल्ला अपने साथी आकिद (16) पुत्र मोहम्मद अकील, आयास (16), रेहान (17), हमजा (15), शाहिद (13) और मोहम्मद जैद (14) के साथ शुक्रवार दोपहर पुराने यातायात पुल के नीचे गंगा नहाने आये थे। इस दौरान नहाते समय अर्सलान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अर्सलान को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिस पर सातों गहरे पानी में चले गये और वह भी डूबने लगे। एक साथ सात बच्चों के डूबने पर तट पर गंगा नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचाया। 

जिस पर तट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई। वहीं नाव लेकर गंगा में घूम रहे गोताखोर भी वहां पहुंच गये और किशोरों की खोजबीन करने लगे। वहीं सात बच्चों के डूबने की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर जैद, शाहिद और हमजा को किसी तरह सकुशल बाहर निकल लिया। 

वहीं अर्सलान, आकिद, अयास और रेहान गहरे पानी में चले गये। जिससे उन्हें ढूंढने के लिये गोताखोरों ने काफी मशक्कत की। शाम करीब सवा पांच बजे गोताखोरों ने अर्सलान और आकिद का शव गंगा से बाहर निकाला। दोनों के शव देख उनके परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं आयास व रेहान गहरे पानी में जाने के कारण उनका अभी तक पता नहीं चल सका है। जिस पर पुलिस ने और गोताखोरों को बुलाकर नाव से दोनों बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। जिस पर आयास और रेहान के परिजन रो- रोकर बेसुध हो गये। वहीं पुलिस ने अर्सलान और आकिद के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।