मासूम के साथ रेप मामले में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, पार्टी ने की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

अयोध्या में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर मासूम बालिका को न्याय देने की मांग की।

/ Updated: Mar 26 2022, 08:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी है। मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर मासूम बालिका को न्याय देने की मांग की।

पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता तथा पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्रित होकर कचहरी के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। इस बीच रोडवेज के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका वहां बड़ी देर नारेबाजी की गई, जिसमें मासूम को न्याय दिलाने की अपील की गई। रोडवेज पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन ले समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा फैजाबाद का जिला प्रशासन मूक और बधिर हो गया है। पीड़ित बच्चे द्वारा बार-बार यह कहने के बावजूद कि दुष्कर्म में 3 लोग शामिल थे प्रशासन सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रहा है। पूरी घटना में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है, ऐसा प्रतीत हो रहा है प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा ,उस व्यक्ति का नाम भी सार्वजनिक होना चाहिए जिसके दबाव में प्रशासन इतनी बड़ी घटना को दबाने का कुत्सित प्रयास कर रहा।