बीएचयू में भारतीय संस्कृति सम्मान से नवाजी गईं लोक गायिका मालिनी अवस्थी, कहा- परिवार से सम्मान पाना एक अलग बात

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजिक विज्ञान संकाय के समता भवन में अमृत महोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण सम्मान और पद्मश्री प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी भारतीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

/ Updated: Apr 29 2022, 05:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी:  काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजिक विज्ञान संकाय के समता भवन में अमृत महोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण सम्मान और पद्मश्री प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी भारतीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

मालिनी अवस्थी ने कहा कि हम तो काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के खुद की अंग हैं तो अपने परिवार में संम्मान पाना एक अलग ही बात है। परिवार में तो हम सम्मान देते है लेकिन यह एक ऐसा सम्मान है ऐसे व्यक्तिव और स्मृति में है उनके नाम से है जिनके जीवन का पल-पल अंत्योदय, भारतीय संस्कृति, देश, समाजिक जीवन और भारत के गांव के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अलग ही संयोग है कि हम दोनों पति-पत्नी दोनों को यह संम्मान दिया गया। मगर ऐसा संयोग नही बन पा रहा था कि हम दोनों यहां साथ आ पाए। मगर ज्यादा विलम्ब हो रहा था।