शादी के लिए नहीं मानी तो शोहदे ने महिला पर फेंक दिया तेजाब, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में हुई भर्ती

 कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को दिन दहाड़े एक सिरफिरे शोहदे ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को बिधनू सीएचसी ले गई। जहां पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक महिला पर शादी का दबाव बना रहा था।

/ Updated: May 04 2022, 07:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुमित शर्मा
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को दिन दहाड़े एक सिरफिरे शोहदे ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को बिधनू सीएचसी ले गई। जहां पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला एक धागा फैक्टरी में काम करती है। महिला की शादी चार साल पहले बिल्हौर में हुई थी। महिला के पति की जनवरी 2021 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महिला अपने मासूम बच्चे के साथ तुलसियापुर मायके में रह रही थी। कल्यानपुर निवासी अजय महिला को कई महीने से परेशान कर रहा था। महिला का रास्ता रोककर उस पर दोस्ती और शादी का दबाव बना रहा था। जब महिला ने विरोध किया तो शोहदे ने तेजाब से हमला कर दिया।

सीओ सदर सुशील कुमार दुबे के मुताबिक बुधवार सुबह महिला पर तेजाब से अटैक किया गया है। महिला की शादी बिल्हौर में हुई थी। सड़क हादसे में मौत के बाद महिला पिता के साथ रह रही थी। आरोपी कल्यानपुर में सब्जी की दुकान लगाता है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।