SP- RLD की संयुक्त रैली में भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग

 जयंत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि  किसानों ने मोदी से माफी मंगवाई है। हमारी सरकार किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को एक करोड़ रुपये देगी। हंगामा करना मेरा मकसद नहीं जो आग दिल में है वो आग जलनी चाहिए।

/ Updated: Dec 23 2021, 06:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अलीगढ़: अलीगढ़ के इगलास कस्बे में किसान दिवस पर राष्ट्रीय लोक दल और सपा (Samajwadi party) की संयुक्त परिवर्तन रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा। परिवार के लोगों को कोरोना होने के चलते अखिलेश इस रैली में नहीं पहुंच पाए। आयोजित रैली में आरएलडी अध्‍यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhry) जब मंच पर पहुंचे तो उनको सुनने के लिए भीड़ मंच की तरफ बढ़ गई। मौजूदा भीड़ ने बैरिकेडिंग तक तोड़ दी। जिससे मंच पर पहुंचने से पहले कई नेता कार्यकर्ता गिरे पड़े और अन्य कई लोग घायल हो गए। जनसैलाब को संबोधित करते हुए जयंत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि  किसानों ने मोदी से माफी मंगवाई है। हमारी सरकार किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को एक करोड़ रुपये देगी। हंगामा करना मेरा मकसद नहीं जो आग दिल में है वो आग जलनी चाहिए।

हंगामा करना मेरा मकसद नहीं
आरएलडी अध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, योगी कहते हैं हमने कानून व्यवस्था सुधार दी। जबकि बेटियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। हाथरस के कातिलों को बचाने में जुटे थे ये लोग। चौधरी चरण सिंह का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है। भाजपा वालो के लिए तो बहुत मुश्किल है। एक करोड़ नौजवानो को हम नौकरी देंगे। अगले साल गठबंधन की सरकार बनती है तो हम किसानों को 12 हजार देंगे। भाजपा 6 हजार देती है। इगलास से गठबंधन का विधायक बनाओगे तो इगलास की चमचम जरूर खाऊंगा। किसान विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे। यदि किसानों से लोहा लोगे तो हर जाओगे। किसानों ने मोदी से माफी मंगवाई है। हमारी सरकार किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को एक करोड़ रुपये देगी। हंगामा करना मेरा मकसद नहीं जो आग दिल में है वो आग जलनी चाहिए।

देश का लोकतंत्र खतरे में- नरेश उत्तम
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनकी नीति से ही किसानों की स्थिति बदल सकती है। चौधरी साहब ने कहा था कि गांव किसान की खुशाल होने पर ही देश खुशाल हो सकता है। भाजपा ने  किसानों और युवाओं से झूठ बोला है। चारों तरफ महंगाई का बोलबाला है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। देश की आर्थिक आजादी का झंडा अखिलेश जयंत के महागठबंधन के हाथों में है।