जलशक्ति मंत्री ने बांके बिहारी मंदिर के किए दर्शन, ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण के बाद अफसरों को दिए निर्देश

सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मथुरा आये और उन्होंने वृन्दावन के बाँके बिहारी व राधा बल्लभ मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके साथ ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में नहर टेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहर में आखिरी छोर तक पानी पहुँचने के हालातों को ठीक पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ जगह कमियां हैं, सुधार के निर्देश दिए गए हैं। 

/ Updated: May 11 2022, 07:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मथुरा आये और उन्होंने वृन्दावन के बाँके बिहारी व राधा बल्लभ मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके साथ ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में नहर टेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहर में आखिरी छोर तक पानी पहुँचने के हालातों को ठीक पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ जगह कमियां हैं, सुधार के निर्देश दिए गए हैं। 

साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एसटीपी का भी निरीक्षण किया गया है। दो नालो को छोड़कर यमुना में गिरने वाले सभी नाले टेप हो चुके हैं। उन्होंने साफ किया कि ब्रज के विकास के लिए मोदी योगी सरकार प्रतिबद्ध है। वृन्दावन के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील प्रयास किये जा रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ब्रज में खारी पानी बड़ी समस्या है। मोदी-योगी सरकार मिलकर इस पर काम कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि घर घर तक मीठा पानी पहुँचे उसी प्रयास में काम जारी है। इसके साथ ही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ भी बैठक की।