कौशल किशोर ने सपा की यात्रा को बताया 'आक्रोश यात्रा', फोन टैपिंग मामले पर कही ये बात

पूर्वांचल में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ गाजीपुर से स्मृति ईरानी ने किया। भाजपा की जन विश्वास यात्रा चंदौली जनपद में गाजीपुर के रास्ते दाखिल हुई। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया।

/ Updated: Dec 21 2021, 06:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चंदौली: विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) में दो महीने से भी कम का समय बचा है। उत्तर प्रदेश कि सत्ता में काबिज़ होने के लिए सभी राजनीतिक दल (Political Parties) तरह-तरह की यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा (BJP) ने भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishvas Yatra) का आयोजन किया है। पूर्वांचल में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ गाजीपुर से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने किया। भाजपा की जन विश्वास यात्रा चंदौली जनपद में गाजीपुर के रास्ते दाखिल हुई। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने विपक्ष पर किया पलटवार
जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि अखिलेश यात्रा निकाल, लोगों में डर पैदा कर रहे हैं सपा की यात्रा आक्रोश यात्रा है हमारी विश्वास पैदा करने वाली यात्रा है। किशोर ने कहा कि सपा सरकार में केवल कब्रिस्तान की दीवार बनी हमनें 45 लाख लोगों को आशियाना दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में अखिलेश का विश्वास खत्म हो चुका है। वो लोगों को बुलाकर उलूल जुलूल बातें कर हैं, अखिलेश के समर्थक भी भाजपा को वोट करने जा रहे हैं।

फोन टैपिंग मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा मंत्री ने कहा कि अखिलेश के अंदर डर पैदा हो गया है अखिलेश यादव घबरा गए हैं जब आदमी घबरा जाता है तो इस तरह की बातें करने लगता है।केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बसपा (BSP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनजी ने अम्बेडकर के मिशन को पूरा नहीं किया बीजेपी ने उन्हें तीन बार समर्थन किया। मोदी योगी ने अम्बेडकर के सपनों को पूरा किया इसलिए दलित भाजपा को वोट करेंगे। नाथ सम्प्रदाय को ब्राह्मण विरोधी बताने के सतीश मिश्रा के बयान पर कहा कि सतीश मिश्रा और उनकी टीम राम नाम लेने से घबराते थे और आज राम मंदिर दर्शन कर रहे हैं जल्द सभी भाजपा में शामिल भी हो जाएंगे।