कानपुर देहात की जेल में महिला बंदियों को जुंबा डांस सिखा रही खुशी दुबे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बिकरू कांड के बाद अचानक चर्चा में आए इस नाम को लेकर हाल में सम्‍पन्‍न विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी बातें हुई। अब एक बार फिर खुशी ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। कानपुर देहात की जेल में बंद खुशी का जुंबा डांस करते एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है। 
 

/ Updated: Apr 19 2022, 05:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर:  बिकरू कांड के बाद अचानक चर्चा में आए इस नाम को लेकर हाल में सम्‍पन्‍न विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी बातें हुई। अब एक बार फिर खुशी ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। कानपुर देहात की जेल में बंद खुशी का जुंबा डांस करते एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है। 

खुशी, बिकरू कांड में डीएसपी और एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले कुख्‍यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्‍नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे को भी एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खुशी पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है। हालांकि उसके परिवारीजन उसे निर्दोष बताते हैं।

बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार हुई खुशी की कम उम्र को लेकर भी सवाल उठा था। खुशी और अमर दुबे की शादी बिकरू कांड के कुछ ही समय पहले हुई थी। बिकरू कांड के बाद शादी के दौरान का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें खुशी दुबे डांस करती दिखी थी। पिछले 21 महीने से खुशी कानूनी प्रक्रिया का सामना करते हुए जेल में बंद है।